Monday, February 27, 2017

कुछ मजेदार चुटकुले जो आपकी मुह पर लायेंगे हंसी

Posted By: Shriram Salunkhe - February 27, 2017

Share

& Comment

आज एक लड़की ने फेसबुक पर स्टेटस डाला.
“I Am Happy
में बुआ बन गई.”
मैंने भी कमेण्ट कर दिया:
“औंर में फूफा.”
अब इसमें ब्लॉक मारने की क्या जरूरत थी भाई…???
-------------------------------------------

भारत में जितने भी गाड़ियों के पीछे लिखा होता है-
“बुरी नजर वाले तेरा मुँह काला”।
आप यकीन मानो यदि हकीकत में ऐसा ही होता तो…
अब तक हमारा देश वेस्टइंडीज बन चुका होता।।
-------------------------------------------

एक बार खोया हुआ प्यार आपको वापस मिल सकता है,
लेकिन,

गाड़ी पोछने का कपड़ा अगर खो जाए तो फिर कभी वापस नहीं मिलता…….

 -चाणक्य का डाईवर
-------------------------------------------

बेटा : पापा आप शराब मत पिया करो.

पापा : पीने दे बेटा, साथ क्या ले कर जाना है ?

बेटा : इसी तरह पीते रहे तो छोड़कर भी क्या जाओगे ?

-------------------------------------------
वो कौनसी चीज है
जो हमेशा आपकी ही रहेगी
आपकी बीवी की नहीं हो सकती ?
.
.
.
गलती ..!!
-------------------------------------------

संता, डॉक्टर से:
जब मैं सोता हूँ तो सपने में बन्दर फुटबॉल खेलते हैं ।

डॉक्टर:
कोई दिक्कत नहीं, ये गोली रात को सोने से पहले खा लेना ।

संता:

कल से खाऊंगा, आज तो फाइनल हैं

-------------------------------------------

लड़का (रोमांटिक अंदाज में):
जान देखो,
मैं तुम्हारी जुल्फों के लिए क्या लाया हूं……?

लड़की :
सो स्वीट…!! क्या लाए…..?? O.o

लड़का : जूं निकालने वाली कंघी…..!

-------------------------------------------

एक दिन पति अपने घर की लाइट ठीक कर रहा था.
तभी उसने अपनी बीवी को आवाज़ लगाईं…

बीवी – क्या है ?
पति – ज़रा इधर तो आओ …
बीवी – लो आ गई, अब बोलो ?
पति– ये दो तार हैं, ज़रा इनमे से कोई एक हाथ में पकड़ना
बीवी – क्यों ?
पति– अरे तू पकड़ तो सही एक बार
बीवी – ये लो पकड़ लिया
पति– कुछ हुआ?
बीवी – नहीं तो…
पति – अच्छा, इसका मतलब कर्रेंट दूसरी तार में है.. !!
-------------------------------------------

जब कोई सुबह-सुबह आवाज लगाने से भी न उठे तो…
उसको उठाने का एक नया तरीका लाया गया है

उसके कान में जाकर धीरे से कह दो

” तेरा बाप तेरा मोबाइल चेक कर रहा है”

कूद के भागेगा ससुरा!!
-------------------------------------------

आजकल की लडकियां हर DP (display pic) में शकल बदल लेती है,

समझ नहीं आता कि
लड़की है या

इच्छाधारी नागिन!!!!
-------------------------------------------

एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट छत पर खड़ा था…

तभी पड़ोस के अंकल:
‘तो बेटा अब आगे क्या सोचा है’.?

स्टूडेंट:
“बस अंकल, टंकी भरते ही, मोटर बंद कर दूंगा”..
-------------------------------------------

बेटा:
“Wife, बीवी, पत्नी, श्रीमती, औरत, अर्धांगिनी, घरवाली…
इन सब में क्या अंतर है…?”

पिता:
“बेटा, इतना मत सोचो
मुसीबत एक… नाम अनेक…”
-------------------------------------------

एयरटेल में जॉब अपना रिज्यूम भेजें careers@airtel.in पर

लास्ट डेट : 28 फरवरी 2017.

लोकेशन : मुम्बई

सैलरी: 95,000/- प्रति माह

जॉब डिस्क्रिप्शन:
एयरटेल के टावर पर बैठकर जिओ के सिग्नल रोकना
-------------------------------------------
लड़की बॉयफ्रेंड से: तुम मुझे रईस पिक्चर दिखाने ले चलो
लड़का: मै इस काबिल नहीँ

लड़की: तो काबिल पिक्चर ही दिखा दो

लड़का: मै इतना रईस नहीँ !
-------------------------------------------

About Shriram Salunkhe

Techism is an online Publication that complies Bizarre, Odd, Strange, Out of box facts about the stuff going around in the world which you may find hard to believe and understand. The Main Purpose of this site is to bring reality with a taste of entertainment

0 comments:

Post a Comment

Copyright © 2013 SHRIRAM SALUNKHE™ is a registered trademark.

Designed by Templateism. Powered By Blogger | Published By Gooyaabi Templates